Kannauj News: शरद पूर्णिमा पर निकली टेसू राजा की बारात
कन्नौज, अक्टूबर 25 -- Kannauj News: ठठिया संवाददाता। शरद पूर्णिमा के अवसर पर रविवार शाम ठठिया कस्बे समेत क्षेत्र के कई गांवों में सदियों पुरानी लोक परंपरा टेसू-झेंझी उत्सव की धूम रही। टेसू राजा की बारात धूमधाम से निकाली गई। डीजे की धुन पर बाराती नाचते-गाते हुए आगे बढ़े। इसके बाद मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच टेसू राजा और झेंझी का विवाह संपन्न कराया गया। विवाह समारोह में महिला, पुरुष और बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। बारात की अगवानी से लेकर विवाह की रस्मों तक लोगों ने जमकर आनंद उठाया। बारातियों के लिए विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की व्यवस्था भी की गई। शारदीय नवरात्र और दशहरे के बाद मनाए जाने वाले इस पारंपरिक उत्सव को लेकर कस्बे और आसपास के गांवों में कई दिनों से रौनक बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: डेढ़िया पर्व पर मह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.