कन्नौज, सितम्बर 24 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। ईशमपुर गांव में गुरुवार सुबह एचटी लाइन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक बिजली का काम सीखने के लिए गांव के ही संविदा लाइनमैन के साथ गया था। हादसे के बाद लाइनमैन के मौके से बाइक लेकर चले जाने से परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी भूमिका पर सवाल उठाए हैं। परिजनों ने बिना शटडाउन लिए युवक को पोल पर चढ़ाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अढ़नापुर गांव निवासी अवनीश (20) पुत्र खुशीराम गांव के संविदा लाइनमैन मनीष पुत्र रामनरेश के साथ रहकर बिजली का काम सीख रहा था। गुरुवार सुबह मनीष उसे ईशमपुर में लाइन ठीक करने के लिए अपने साथ ले गया। परिजनों के अनुसार, अवनीश ने जाने से मना भी किया था, लेकिन उसे साथ ले जाया गया। बताया गया कि बिजली लाइन पर काम के दौरान अवनीश पोल पर च...