Kannauj News: व्यापारी हितों की रक्षा के लिए संगठन सदैव तत्पर
कन्नौज, अगस्त 3 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। नगर की निगम मंडी स्थित नीरज भाटिया के प्रतिष्ठान पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष आनंद गुप्ता का व्यापारियों ने फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान संगठन के विस्तार के साथ व्यापारियों की समस्याओं और उनके समाधान पर भी चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन प्रदेश का सबसे बड़ा व्यापारिक संगठन है। इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल तथा प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल, जो प्रदेश सरकार में आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश महामंत्री एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ब्रजेश शुक्ला के मार्गदर्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.