Kannauj News: व्यापारियों की सुरक्षा और संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
कन्नौज, अगस्त 20 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के मोहल्ला बनवारीनगर स्थित गौरव अमर त्रिपाठी के प्रतिष्ठान एसवीबीएस सभागार में गुरुवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, संगठन विस्तार तथा नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन देश का सबसे बड़ा व्यापारिक संगठन है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री व सांसद नरेश अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल तथा राज्य मंत्री एवं प्रदेश महामंत्री बृजेश शुक्ला के नेतृत्व में संगठन निरंतर आगे बढ़ रहा है। संगठन का उद्देश्य व्यापारियों को सुरक्षा और जागरूकता प्रदान करना है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.