कन्नौज, जुलाई 14 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के देवबरमपुर गांव स्थित वीरेंद्र पब्लिक स्कूल में विद्यारंभ संस्कार समारोह का भव्य आयोजन किया गया। प्रबंधक विमलेश कुमार दुबे व प्रधानाचार्य मो.आसिफ मंसूर ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच नन्हे-मुन्ने बच्चों का विद्यारंभ संस्कार संपन्न कराया गया। प्रबंधक विमलेश कुमार दुबे ने कहा कि संस्कार युक्त शिक्षा बच्चों के उज्वल भविष्य की आधारशिला है। अस्मिता सिंह के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रेमा शर्मा, विनीता पाल, अदिति दुबे आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...