Kannauj News: वैज्ञानिक डेयरी से बढ़ेगी किसानों की आय, दुग्ध स्वर्ण महोत्सव में आधुनिक पशुपालन पर जोर
कन्नौज, अगस्त 5 -- Kannauj News: कन्नौज। दुग्ध स्वर्ण महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को विकास भवन स्थित हर्षवर्धन सभागार में जिला स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वैज्ञानिक पशुपालन, आधुनिक डेयरी प्रबंधन और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। कॉन्क्लेव की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास ने की, जबकि बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक किसान, पशुपालक, स्वयं सहायता समूहों के सदस्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास ने कहा कि डेयरी क्षेत्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने वैज्ञानिक पशुपालन, संतुलित पशु आहार, नियमित टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान और आधुनिक डेयरी तकनीकों को अपनाने पर बल दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.