कन्नौज, अक्टूबर 28 -- पेट्रोल हमले के आरोपी की गिरफ्तारी Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के तिगुडय़िा गांव में वृद्ध महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में पुलिस ने बुधवार तडक़े मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तालग्राम रोड पर पुलिया के पास घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को सीएचसी छिबरामऊ में भर्ती कराया गया है। कोतवाल कपिल दुबे के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के तिगुडय़िा गांव निवासी सोनतारा 60 वर्ष पत्नी विजय राठौर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई थी। गंभीर रूप से झुलसी महिला को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने करीब 30 प्रतिशत तक झुलसने की पुष्टि करते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें कानपुर के उर्सला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका...