कन्नौज, अक्टूबर 27 -- Kannauj News: ठठिया/मानीमऊ, संवाददाता। ठठिया और मानीमऊ क्षेत्र में वायरल बुखार और डेंगू के लक्षणों वाले बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। भुन्ना मौजा में पिछले 20 दिनों में तीन लोगों की मौत होने की बात सामने आई है। वहीं मानीमऊ क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों में तमाम लोग बीमार बताए जा रहे हैं। मंगलवार को ठठिया इलाके के भुन्ना मौजा के वीरमपुर गांव निवासी अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि मानीमऊ क्षेत्र के मधुपुर निवासी अधेड़ की कानपुर में इलाज के दौरान सांसे थम गईं। दोनो ही मामलों में परिजनों ने डेंगू से मौत होने का दावा किया है। ठठिया इलाके के भुन्ना मौजा के वीरमपुर गांव निवासी पातीराम 54 वर्ष पुत्र छोटे दोहरे की मंगलवार को हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उन...