कन्नौज, अक्टूबर 6 -- Kannauj News: गुरसहायगंज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तारापुर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति समेत छह लोगों के विरुद्ध मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के संबंध में ग्राम तारापुर निवासी विवाहिता अर्चना पुत्री अमरपाल ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि 20 अप्रैल को उसके पिता ने उसकी शादी अमरजीत पुत्र होतेलाल निवासी ग्राम मगहर मेरापुर फर्रुखाबाद के साथ की थी। शादी के बाद से ही घरेलू बातों को लेकर अक्सर पति अमरजीत, ससुर होतेलाल, सास रामदेव कली, ननद निशा, जेठ मंजीत व जेठानी गीता गाली गलौज करने लगे। जिसके संबंध में कुछ लोगों द्वारा पंचायत करके 26 जून को ससुराल वाले अपने पिता के घर से ले गये। इसके बाद भी रविवार को पति व मेरे ससुर मुझे मेरे घर छोड़ने गाड़ी से जा रहे थे। घर भेजने से मना करने पर उक्त लोग...