Kannauj News: विवाद में युवक से मारपीट, कैंची से हमला करने का आरोप
कन्नौज, जुलाई 28 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। कस्बा क्षेत्र में भेड़-बकरियां चराने को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने तीन लोगों पर कैंची से हमला कर घायल करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। कस्बा के मोहल्ला कटरा निवासी अंकुश ने बताया कि मंगलवार दोपहर वह अपनी बकरियां चराने जा रहा था। इसी दौरान मोहल्ले के तीन लोग अपनी भेड़ें लेकर वहां से गुजर रहे थे। आरोप है कि वे उसकी बकरियों को खदेड़ने लगे। विरोध करने पर आरोपित गाली-गलौज करने लगे और उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने कैंची से हमला कर उसे घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया। इसके बाद घायल युवक थाने पहुंचा और आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.