कन्नौज, सितम्बर 19 -- Kannauj News: कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के बरौली गांव में दरवाजे पर गाली-गलौज का विरोध करना दंपती को भारी पड़ गया। आरोप है कि छोटे भाई ने लात-घूंसों और डंडे से भाई और उसकी पत्नी की पिटाई कर दी। बरौली निवासी अतुल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 सितंबर की रात करीब नौ बजे उसका छोटा भाई सैंकी दरवाजे पर गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर उसने अतुल और उसकी पत्नी कुसमा के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव कराया। आरोपित जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पारिवारिक विवाद में डंडा मारकर किया घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...