कन्नौज, अगस्त 10 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। जिला विद्यालय निरीक्षक पप्पू सरोज के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के तहत 14 अगस्त को मनाए जाने वाले विभाजन विभीषिका दिवस की थीम पर तहसील स्तरीय निबंध, पोस्टर एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन हीरालाल वीएन इंटर कॉलेज में किया गया। प्रतियोगिताओं में तहसील क्षेत्र के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं स्ववित्त पोषित माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सह नोडल अधिकारी एवं भारतीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज सिकंदरपुर के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राधाबल्लभ मिश्र ने बताया कि तहसील स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान...