Kannauj News: विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने रौंपा फलदार पौधा
कन्नौज, जुलाई 12 -- Kannauj News: छिबरामऊ। वाह्य न्यायालय परिसर में 'पौध रोपण महायज्ञ' कार्यक्रम के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनुजा सिंह ने फलदार पौधे का रोपण किया। उन्होंने कहा पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पौधारोपण करने के बाद सेवानिवृत सीडीओ राजीव लोचन पांडेय ने कहा यह महायज्ञ सराहनीय पहल है। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक विवेक कुमार मिश्रा, विनय मिश्रा, वाह्य न्यायालय के नाजिर रविंद्र कुमार, कमल मिश्रा, शाहिद अख्तर, अमित यादव, प्रमोद बाजपेई, देवेंद्र सिंह, रश्मि दीक्षित, जयप्रकाश प्रजापति, सेक्शन अधिकारी वन विभाग अरुण कुमार श्रीवास्तव, वनरक्षक ठाकुर हिमांशु सिंह सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Auraiya News: न्यायालय परिसर में ''''एक पेड़ मां के नाम'''' अभियान के तहत हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.