कन्नौज, अगस्त 23 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। नगर पालिका के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में हरियाली तीज उत्सव की प्रबंधन टीम को सम्मानित करते हुए विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री अर्चना पांडेय ने कार्यकर्ताओं को जेनजी जोडऩे की जिम्मेदारी सौंपी। विगत 15 अगस्त को किसान कोल्ड स्टोरेज में आयोजित हरियाली तीज महोत्सव में 7000 से अधिक महिलाओं की भीड़ उमड़ी थी। विधायक व पूर्व राज्य मंत्री अर्चना पांडेय ने हरियाली तीज उत्सव की प्रबंधन टीम से जुड़े कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब आप सभी की जिम्मेदारी नगर क्षेत्र के 18 से 30 वर्ष तक के युवाओं को जोडऩे की है। इन सभी से संपर्क करके नाम और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराएं। दिवाली के पहले या बाद में बैठक करके इनका भी एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अपने घर में किसी भी तरह का कार्य...