कन्नौज, अक्टूबर 22 -- मतदान की तैयारियां और मतदाता संख्या Kannauj News: कन्नौज। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक व आगरा खंड शिक्षक क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर से पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष संपन्न कराए जाने के लिए कर्मिकों को निर्देश दिए गए। आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए आठ मतदान स्थल बनाए गए हैं। मतदेय स्थलों पर 1820 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन बूथों पर 1388 पुरुष व 432 महिला मतदाता हैं। आगरा खंड स्नातक निर्वाचन के लिए जिले में 12 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। 7831 मतदाता पंजीकृत हैं। 5445 पुरुष व 2386 महिला मतदाता शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कहा कि शुक्रवार को सुबह आठ से शाम चार बजे...