कन्नौज, सितम्बर 3 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 को लेकर जिले में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव में इस्तेमाल होने वाली ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) 15 सितंबर 2026 से शुरू करने की तैयारी है।

चुनावी प्रक्रिया की तैयारी जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि एफएलसी का कार्य कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वीवीपैट वेयरहाउस के हॉल में निर्धारित प्रोटोकॉल और भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार कराया जाएगा। चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और मशीनों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए एफएलसी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। हॉल में प्रवेश से पहले डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर से जांच होगी। अधिकृत प्रतिनिधियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत पहचान पत्र जार...