Kannauj News: विद्युत बिल संशोधन के नाम पर अवैध वसूली का आरोप
कन्नौज, जुलाई 12 -- Kannauj News: विशुनगढ़। कस्बा विशुनगढ़ निवासी रामकिशोर ने बिजली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर विद्युत बिल संशोधन के नाम पर अवैध वसूली और उपभोक्ताओं का उत्पीडऩ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अधिशासी अभियंता, दक्षिणांचल विद्युत वितरण खंड छिबरामऊ को शिकायती पत्र देकर बताया कि अप्रैल और मई माह का घरेलू बिजली बिल अचानक 61,200 रुपये जारी कर दिया गया। जब वह बिल संशोधन कराने सौरिख विद्युत उपकेंद्र पहुंचे तो कर्मचारियों ने संशोधन करने के बजाय कनेक्शन काटने और बकाया राशि की कुर्की कराने की धमकी दी। पीडि़त का कहना है कि वह नियमित रूप से बिजली बिल जमा करता रहा है, इसके बावजूद उसे गलत बिल थमा दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में कई उपभोक्ताओं को एक या दो माह के 10 हजार से 60 हजार रुपये तक के कथित रूप से गलत बिल जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.