Kannauj News: विद्यालय में सोते मिले शिक्षक के मामले में बीईओ ने जांच रिपोर्ट बीएसए को भेजी
कन्नौज, अगस्त 5 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। उमर्दा विकास खंड के कम्पोजिट विद्यालय सिकरोरी में तैनात एक शिक्षक के कक्षा के भीतर सोते हुए दिखाई देने का मामला अब विभागीय कार्रवाई की ओर बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर शिक्षक का वीडियो वायरल होने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की और अपनी रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेज दी है। बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के माध्यम से मामले की जानकारी मिली थी। इसके बाद उन्होंने विद्यालय पहुंचकर संबंधित कक्षा के छात्र-छात्राओं से अलग-अलग बातचीत की। जांच के दौरान विद्यार्थियों ने भी शिक्षक जितेंद्र मिश्रा के कक्षा में सोने की बात की पुष्टि की।बीईओ ने बताया कि उपलब्ध तथ्यों और जांच के आधार पर विस्तृत आख्या तैयार कर बीएसए को भेज दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.