कन्नौज, अगस्त 11 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। नैपालपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सामने पंचायत प्रशासन की ओर से कराई गई तालाब की खोदाई से बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। विद्यालय भवन पहले ही जर्जर होने के कारण ध्वस्त कराया जा चुका है। अब विद्यालय के सुरक्षित शौचालय के पास तक गहरी खोदाई कर तालाब बना दिए जाने से विद्यालय स्टाफ और अभिभावक परेशान हैं। इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने मामले की शिकायत खंड शिक्षाधिकारी से की है। बीईओ ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है।

जर्जर भवन की स्थिति नैपालपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का भवन जर्जर होने के कारण नीलामी प्रक्रिया के बाद ध्वस्त करा दिया गया था। विद्यालय परिसर में शौचालय अभी सुरक्षित है। आरोप है कि पंचायत प्रशासन की ओर से विद्यालय के सामने तालाब की ...