Kannauj News: विद्यालयों में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती, सत्य-अहिंसा का दिया संदेश
कन्नौज, अक्टूबर 2 -- Kannauj News: ठठिया संवाददाता। क्षेत्र के सभी विद्यालयों में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धा, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाई गई। विद्यालय परिसरों में आयोजित कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने महात्मा गांधी के आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर किया गया। इसके बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। छात्र-छात्राओं ने गांधी जी के जीवन, स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान और देश के प्रति उनके समर्पण पर प्रकाश डाला। क्षेत्र के बेनीमाधव इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज, लवकुश इंटर कॉलेज और राजबहादुर सिंह इंटर कॉलेज समेत अन्य विद्यालयों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.