कन्नौज, नवम्बर 14 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। हसेरन क्षेत्र में बाल दिवस धूम धाम से मनाया गया। विद्यालयों में खेल कूद प्रतियोगिता स्टाल लगाए गए तथा बच्चों को सह भोज कराया गया। मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। नादेमऊ के सुभाष इण्टर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत में वरिष्ठ शिक्षक अरविंद सिंह चौहान तथा रविन्द्र सिंह यादव व विपिन सिंह चौहान, विजय कुमार द्विवेदी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। विद्यालय में बच्चों की खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित कर सहभोज कराया गया। प्रिंसिपल संजू रानी बैस ने मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। महावीर विद्यालय जलालपुर में बच्चों ने स्टाल लगाए खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित कर वरिष्ठ शिक्षक बादाम सिंह ने चाचा नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर याद किय...