Kannauj News: विद्यार्थियों को पढऩे की आदत अपनाने का संदेश
कन्नौज, जुलाई 6 -- Kannauj News: छिबरामऊ। नगर के नेहरू कॉलेज में सोमवार को एक पुस्तक पढ़ें अभियान का आयोजन महाविद्यालय के संयोजक प्रो.उदय पाल सिंह के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पठन-पाठन की आदत विकसित करना, ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना तथा पुस्तकों से जुड़ाव को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पढ़ें, समझें, आगे बढ़ें केवल एक नारा नहीं, बल्कि जीवन को सफल बनाने का प्रभावी मंत्र है। उन्होंने बताया कि पुस्तकें मनुष्य की सच्ची मित्र होती हैं, जो नई सोच, सकारात्मक दृष्टिकोण और जीवन के विविध अनुभवों से परिचित कराती हैं। वक्ताओं ने कहा कि आज के डिजिटल युग में मोबाइल और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के कारण पुस्तकों के प्रति रुचि कम हो रही है। ऐसे समय में एक पुस्तक पढ़ें जैसे अभियान विद्यार्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.