Kannauj News: विज्ञान मेले में तिर्वा के विद्यार्थियों ने गाड़े सफलता के झंडे
कन्नौज, अक्टूबर 28 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। विद्या भारती की ओर से आयोजित संकुल स्तरीय विज्ञान मेले में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, तिर्वा के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वैदिक गणित, वैज्ञानिक नवाचार, प्रश्नमंच और प्रयोग आधारित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने कई प्रथम पुरस्कार जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। 24 अक्टूबर को सरस्वती विद्या मंदिर, श्याम नगर फर्रुखाबाद में आयोजित मेले में संकुल कन्नौज के विभिन्न सरस्वती विद्या मंदिर और शिशु मंदिर विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। जैविक कृषि के प्रदर्शन में रितम राजपूत ने तरुण वर्ग में पहला स्थान पाया। नवाचार एवं सेंसर आधारित प्रदर्शन में आदर्श और यशवर्धन राठौर ने तरुण वर्ग, जबकि देवराज ने किशोर वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें- Farruk...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.