Kannauj News: विज्ञान मेले में छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा, ऊर्जा मंत्री ने किया शुभारंभ
कन्नौज, अक्टूबर 31 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को दो दिवसीय विज्ञान मेले का शुभारंभ प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री कैलाश राजपूत ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मेले में विभिन्न जनपदों से आए छात्र-छात्राओं ने विज्ञान और तकनीक पर आधारित मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि विज्ञान केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवन को सरल और उन्नत बनाने का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक क्षमता, जिज्ञासा और नवाचार की भावना विकसित होती है। प्रधानाचार्य अनिल मिश्रा ने कहा कि विज्ञान प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की शोध और चिंतन क्षमता को मजबूत करती हैं। यह भी पढ़ें- Sahar...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.