Kannauj News: विज्ञान मंथन प्रतियोगिता के लिए पंद्रह तक करें आवेदन
कन्नौज, अक्टूबर 11 -- Kannauj News: कन्नौज। कक्षा छह से ग्यारह तक के छात्रों के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद से विद्यार्थी विज्ञान मंथन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को 15 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। राष्ट्रीय स्तर पर विजयी प्रतिभागियों को एक साल तक प्रतिमाह दो हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। समस्त बोर्ड में अध्यनरत छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकते हैं। जिला समन्वयक आशुतोष दुबे ने बताया कि विद्यार्थी विज्ञान मंथन कक्षा छह से ग्यारह तक के छात्रों के बीच विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है। आनलाइन परीक्षा नवंबर में होगी। प्रथम स्तर उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं राज्य स्तर और फिर राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.