कन्नौज, जुलाई 31 -- Kannauj News: छिबरामऊ। नगर के सुभाष एकेडमी में शुक्रवार को कक्षा 9 व 10 के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक सोच तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना रहा। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लेते हुए विज्ञान विषय पर अपनी उत्कृष्ट जानकारी, त्वरित सोच और प्रतिभा का परिचय दिया। रोमांचक मुकाबले के बाद भाभा हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सीवी रमन हाउस उपविजेता रहा। प्रतियोगिता की विशेष उपलब्धि कक्षा 10-ए की छात्रा प्राची राजपूत रहीं, जिन्होंने सर्वाधिक प्रश्नों के सही उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया ...