Kannauj News: विजयनाथ मंदिर कमेटी की बैठक में राजीव दुबे फिर बने अध्यक्ष
कन्नौज, अगस्त 19 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। नगर में मां नव दुर्गा विजयनाथ मंदिर पीपल चौराहा की कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को राजीव दुबे के प्रतिष्ठान पर आयोजित हुई। बैठक में मंदिर कमेटी के आय-व्यय का ब्यौरा सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस दौरान पिछले कार्यकाल की कमेटी के कार्यों पर चर्चा की गई और सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अपनी स्वीकृति प्रदान की। बैठक में राजीव दुबे को पुनः कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि आगामी 19 अक्टूबर, सोमवार को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा को आकर्षक और भव्य बनाने के लिए कमेटी द्वारा नगर की जीवंत झांकियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके साथ ही धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर सदस्यों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.