Kannauj News: विकास योजनाओं की हकीकत परखेंगे सीडीओ
कन्नौज, जुलाई 15 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यों की प्रगति और योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति जानने के लिए मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास दो दिनों तक विकास खंडों का दौरा करेंगे। निरीक्षण के दौरान योजनाओं की प्रगति, अभिलेखों की स्थिति और जमीनी स्तर पर हो रहे कार्यों का परीक्षण किया जाएगा। अधिकारियों और कर्मचारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा अद्यतन अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। ख्य विकास अधिकारी 16 जुलाई को हसेरन और 17 जुलाई को सौरिख विकास खंड का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान विकास खंड कार्यालयों में संचालित योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ विभिन्न विभागों से संबंधित कार्यों की प्रगति भी परखी जाएगी। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: डीडीओ ने ब्लाक का कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.