Kannauj News: वाहन चेकिंग में बाइक सवार के पास मिला तमंचा, गिरफ्तार
कन्नौज, सितम्बर 12 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। शनिवार दोपहर गांधी चौराहे पर पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम करिया उर्फ राम निवासी बलनपुर बताया। पुलिस के अनुसार जांच में उसका आपराधिक इतिहास सामने आया और वह कई मुकदमों में वांछित पाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.