कन्नौज, जुलाई 6 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। थाना क्षेत्र के तालग्राम-छिबरामऊ मार्ग पर सोमवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। सिलुआपुर गांव निवासी पूरनलाल पुत्र शिवकिशन सोमवार शाम तालग्राम बाजार से सब्जी खरीदकर बाइक से घर लौट रहे थे। वह तालग्राम-छिबरामऊ मार्ग पर गांव के मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने उन्हें संभाला और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से घायल को सीएचसी तालग्राम पहुंचाया गया।...