कन्नौज, जुलाई 20 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। तालग्राम क्षेत्र में एक्सप्रेसवे अंडरपास के समीप रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ढाबा संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।कोतवाली कन्नौज क्षेत्र के गांव चौरा चांदपुर निवासी राजेश पुत्र मानसिंह तालग्राम में एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास ढाबा संचालित करते हैं। रविवार रात करीब 8:30 बजे वह अपने ढाबे के सामने खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तालग्राम पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, तिर्वा रेफर कर...