Kannauj News: वायरल-बुखार और त्वचा रोगों ने बढ़ाई मरीजों की भीड़
कन्नौज, अगस्त 23 -- Kannauj News: कन्नौज। लगातार बारिश और उमस के बीच मौसम बदलने से वायरल-बुखार और त्वचा संबंधी बीमारियों का प्रकोप बढ़ता दिखाई दे रहा है। रविवार को जिले के 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में बड़ी संख्या में मरीज इन समस्याओं को लेकर पहुंचे। पूरे जिले में कुल 1,609 मरीजों को उपचार, जांच और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। इनमें 718 पुरुष, 605 महिलाएं और 286 बच्चे शामिल रहे। बारिश के बाद वातावरण में बढ़ी नमी और उमस के चलते वायरल संक्रमण, बुखार, सर्दी-जुकाम के साथ त्वचा संबंधी शिकायतों वाले मरीज भी स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं दीं और बदलते मौसम में साफ-सफाई व खानपान को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: शिविर में 1172 मरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.