Kannauj News: वरासत दर्ज करने में लापरवाही, लेखपाल पर गिरी निलंबन की गाज
कन्नौज, जुलाई 2 -- Kannauj News: कन्नौज। तिर्वा तहसील में तैनात एक लेखपाल को विवादित भूमि की वरासत त्रुटिपूर्ण तरीके से दर्ज करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। उप जिलाधिकारी तिर्वा के अनुसार, तहसील तिर्वा के लेखपाल चित्रांश यादव (लेखपाल क्षेत्र-खिरिया) के खिलाफ तहसीलदार की संस्तुति और नायब तहसीलदार हसेरन की जांच आख्या के आधार पर कार्रवाई की गई है। जांच में प्रथम दृष्टया राजस्व ग्राम कांकरकुई की गाटा संख्या-635 की विवादित भूमि की वरासत बिना समुचित जांच-पड़ताल और नियमानुसार परीक्षण किए दर्ज किए जाने की बात सामने आई। इसे प्रशासनिक लापरवाही मानते हुए लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।निलंबन अवधि में लेखपाल का मुख्यालय तहसील तिर्वा रहेगा और उन्हें राजस्व निरीक्षक कार्यालय, तहसील तिर्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.