Kannauj News: वन स्टॉप सेंटर में पिछले 15 दिनों से पानी का संकट, बाल्टी का सहारा
कन्नौज, अक्टूबर 13 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। महिलाओं को हिंसा और उत्पीड़न से बचाकर सहायता और आश्रय देने के लिए बनाए गए वन स्टॉप सेंटर में पिछले 15 दिनों से पानी का संकट बना हुआ है। विनोद दीक्षित अस्पताल परिसर स्थित सेंटर में सबमर्सिबल खराब होने से पानी की आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते कर्मचारियों को बाहर से बाल्टियों में पानी लाकर काम चलाना पड़ रहा था। सेंटर में दो पीड़ित महिलाएं मौजूद हैं और करीब 12 कर्मचारियों की आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी लगती है। ऐसे में पानी की किल्लत से रोजमर्रा के कामकाज में परेशानी हो रही थी।सेंटर में पानी की समस्या सबमर्सिबल की मोटर खराब होने के कारण शुरू हुई। कर्मचारियों ने मोटर ठीक कराने का प्रयास किया, लेकिन वह फंस जाने के कारण दुरुस्त नहीं हो सकी। इसके बाद भी करीब 15 दिनों तक पानी की स्थायी व्यवस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.