Kannauj News: वन विभाग की जमीन पर ट्रैक्टर चलाकर 450 पौधे किए नष्ट, पांच पर मुकदमा
कन्नौज, अक्टूबर 27 -- Kannauj News: ठठिया संवाददाता। हरेईपुर वन ब्लाक और मुंगरा वन भूमि में वन विभाग की ओर से कराए गए पौधरोपण को ट्रैक्टर से जुताई कर नष्ट करने का मामला सामने आया है। वन विभाग के बीट प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वन विभाग के बीट प्रभारी जयवीर सिंह ने ठठिया थाने में दी तहरीर में बताया कि सोमवार की सुबह करीब 9:45 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम हरेईपुर के वन ब्लाक और मुंगरा वन भूमि में कराए गए पौधरोपण की जुताई कर दी गई है। सूचना पर वह उप क्षेत्रीय वन अधिकारी राजकुमार के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पता चला कि वर्ष 2026 में हरेईपुर वन ब्लाक में लगाए गए करीब 450 पौधों और पौधशाला के लिए तैयार किए गए पौधों को रविवार की रात ट्रैक्टर से जुताई कर नष्ट कर दिया गया। तह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.