Kannauj News: वनरोज से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल
कन्नौज, अगस्त 9 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। तालग्राम-छिबरामऊ मार्ग पर शनिवार शाम अचानक सड़क पर आए वनरोज से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की जानकारी स्वजन को दी और घायल को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया।
घटना का विवरण तालग्राम के पंडनटोला मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय अनुज कुमार पुत्र जयवीर सिंह यादव फर्रुखाबाद में निजी नौकरी करता है। शनिवार शाम करीब आठ बजे वह बाइक से फर्रुखाबाद से घर लौट रहा था। वह तालग्राम-छिबरामऊ मार्ग पर अतरौली गांव के सामने पहुंचा, तभी अचानक सड़क पर वनरोज आ गया। इससे बाइक वनरोज से टकरा गई और अनुज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके सिर समेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.