Kannauj News: लोडर की टक्कर से डिवाइडर पर पलटी पिकअप, दो घायल
कन्नौज, सितम्बर 3 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र की प्रेमपुर चौकी अंतर्गत एनएच-34 पर करमुल्लापुर होटल के पास गुरुवार को पीछे से आए मिनी लोडर ने आगे चल रही पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। हादसे में पिकअप चालक रवि पुत्र कमलेश और उसमें सवार संतोष पुत्र राजकुमार घायल हो गए, जबकि सूरज बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। इसके बाद प्रेमपुर चौकी प्रभारी विशेष कुमार भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल भेजा, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायल चालक रवि ने बताया कि वह किसी काम से दिल्ली गया था और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.