Kannauj News: लोकतंत्र सेनानी का निधन, गॉड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई
कन्नौज, सितम्बर 4 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। तालग्राम थाना क्षेत्र के गोविंदपुर कुकापुर गांव निवासी लोकतंत्र सेनानी एवं सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सुखवासी लाल का लंबी बीमारी के चलते गुरुवार रात करीब नौ बजे निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। निधन की सूचना मिलते ही परिवार के साथ ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और शुभचिंतक शामिल हुए।
जीवन परिचय सुखवासी लाल का जन्म 17 नवंबर 1941 को हुआ था। वर्ष 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में लगाए गए आपातकाल के विरोध में हुए लोकतांत्रिक आंदोलन में उन्होंने सक्रिय भागीदारी की थी। आंदोलन के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। बाद में उन्हें लोकतंत्र सेनानी के रूप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.