Kannauj News: लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दो महिलाएं घायल
कन्नौज, अक्टूबर 26 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। कुशलपुर्वा गांव में रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। घटना में दोनों पक्षों की दो महिलाएं घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर अखबार बांटने का काम करने वाले हॉकर समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के कुशलपुर्वा गांव निवासी सोनम पत्नी जयप्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर गांव के राजेश प्रजापति, उनके बेटे संजीव प्रजापति और छोटे बेटे प्रवीण प्रजापति से विवाद हो गया। आरोप है कि तीनों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.