Kannauj News: लेखपाल संघ ने दो वर्ष का भुगतान कराए जाने की उठाई मांग
कन्नौज, सितम्बर 18 -- Kannauj News: कन्नौज। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने शुक्रवार को आय/जाति, निवास प्रमाण पत्रों में प्रिंटिंग में खर्च हो रहे पांच रुपये की प्रतिपूर्ति पिछले दो वर्ष से भगुतान नहीं होने पर अपर जिलाधिकारी देंवेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर मामले का निस्तारण कराए जाने की बात कही। लेखपाल संघ ने कहा कि कन्नौज, तिर्वा, छिबरामऊ में माह सितंबर २०२४ से अभी तक निस्तारित आवेदनों का भुगतान नहीं किया गया है। लेखपालों का इस पर अतिरिक्त खर्च व्यय हो रहा है। लेखपाल संघ ने मांग की है कि इसका भगुतान प्रतिवर्ष कराया जाए। इस मौके पर लेखपाल संघ जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, जिला महामंत्री अभिषेक द्विवेदी, तहसील सदर अध्यक्ष शुभम मिश्रा, तहसील मंत्री विशाल चौरसिया, जिला मीडिया प्रभारी निखिल कुमार, अभिनय गौतम मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.