कन्नौज, जुलाई 3 -- Kannauj News: ठठिया संवाददाता। तिर्वा तहसील से अपने कार्य क्षेत्र ठठिया में राजस्व भ्रमण पर जा रहे लेखपाल शोभित कटियार के साथ शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर पट्टी और सत्तार गांव के बीच बाइक से जाते समय अचानक किसी जहरीले कीड़े ने उन्हें काट लिया। कुछ ही देर में जहर का असर तेज़ी से फैलने लगा, जिससे वह बाइक पर ही बेहोश हो गए। नियंत्रण खोने के कारण उनकी बाइक सड़क से नीचे खंदक में जा गिरी और वह घनी झाड़ियों में जा पड़े। हादसे के बाद काफी देर तक वह झाड़ियों में पड़े रहे। इसी दौरान उधर से गुजर रहे राहगीरों ने खंदक में बाइक और एक व्यक्ति को पड़ा देखा और पास जाकर देखा तो लेखपाल को राहगीर पहचान गया और तत्काल इसकी सूचना राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को दी। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda ...