कन्नौज, अक्टूबर 10 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। शनिवार को आयोजित समाधान दिवस के दौरान विभिन्न मांगों को लेकर लेखपालों ने कार्य बहिष्कार करते हुए काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले लेखपाल अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सदर, छिबरामऊ, तिर्वा , तालग्राम, गुरसहायगंज समेत जिले के सभी थानों में लेखपालों ने काली पट्टी बांध कर विरोध जताया। शनिवार को लेखपाल आशीष अवस्थी, विमल कुमार, दिव्यांशी शर्मा, अवनीश राठौर, औरंगजेब, अश्वनी राजपूत, प्रीति पाल और निखिल सविता ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। लेखपालों ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में 2800 रुपये ग्रेड पे, वाहन भत्ते में बढ़ोतरी, वेतन विसंगति दूर करना, अंतरमंडलीय स्थानांतरण प्रक्रिया और पदोन्नति समेत 10 सूत्री मांगें शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Au...