Kannauj News: लूट की रिपोर्ट न लिखने पर तत्कालीन कोतवाल को पड़ा भारी, कोर्ट के आदेश पर पांच पर मुकदमा
कन्नौज, सितम्बर 10 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। करीब चार महीने पहले लूट और मारपीट की घटना में रिपोर्ट दर्ज न करना तत्कालीन गुरसहायगंज कोतवाल को भारी पड़ गया। पीड़ित की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक अजय अवस्थी समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तालग्राम कस्बे के मोहल्ला कायस्थान निवासी शेखर पुत्र रामनाथ ने न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 14 मई की रात करीब 11:30 बजे वह निजी टेंपो से गुरसहायगंज से तालग्राम जा रहा था। विशम्भरपुर के पास दो मोटरसाइकिलों से आए चार लोगों ने टेंपो रोक लिया। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए तमंचे की बट से मारपीट की और जेब से तीन हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। शेखर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.