Kannauj News: लिफ्ट देने के बहाने युवक का अपहरण कर मारपीट
कन्नौज, जुलाई 9 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। प्रेमपुर क्षेत्र में लिफ्ट देने के बहाने युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट और लूटपाट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, ऐसी किसी घटना की जानकारी से पुलिस अधिकारी इनकार कर रहे हैं। फर्रुखाबाद जनपद के थाना कमालगंज क्षेत्र के गांव सिंगीरामपुर निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र होरीलाल अपने रिश्तेदारों से मिलने दीनपुर जा रहे थे। आरोप है कि प्रेमपुर-माधौनगर रोड पर मटेहना निवासी लोगों ने उन्हें रोक लिया और दीनपुर तक छोडऩे की बात कहकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। पीडि़त के अनुसार आरोपी उसे दीनपुर ले जाने के बजाय बंबा के पास छिछौनापुर पुलिया पर ले गए, जहां दोनों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। यह भी पढ़ें- Faridabad News: युवक से म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.