Kannauj News: लिफ्ट देकर किसान की जेब से उड़ाई 1.21 लाख की नकदी
कन्नौज, जुलाई 14 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। मक्का की फसल बेंचकर गांव जा रहे किसान की जेब काटकर बाइक सवारों ने 1.21 लाख की नगदी पार कर दी। दरअसल वाहन के इंतजार में खड़े किसान को गांव तक लिफ्ट देने के बहाने बाइक सवारों ने बिठा लिया और रास्ते में वारदात को अंजाम देकर उतार दिया। पीडि़त किसान ने इस मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी हुई है। सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी किसान देवेंद्र सिंह पुत्र प्रताप सिंह ने बताया कि वह अपनी मक्का की फसल बेंचने गए थे। फसल बेंचने के बाद वह अपनी बीमा किश्त जमा करने चले गए। इसके बाद जब वह पूर्वी बाईपास पर गांव जाने के लिए वाहन के इंतजार में खड़े थे, तभी बाइक सवार दो युवक आए और उन्हें गांव तक छोडऩे की बात कहकर अपने साथ बीच में बिठा लिया। रास्ते में कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.