Kannauj News: लाल-लाल चुनरी सितारों वाली गीत पर झूमे श्रद्धालु
कन्नौज, अक्टूबर 26 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। क्षेत्र के कायमपुर गांव स्थित गमा देवी मंदिर में रविवार रात मां भगवती के विशाल रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। माता रानी के भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे। पूरे पंडाल में भक्तिमय माहौल रहा और माता रानी के जयकारे गूंजते रहे। कायमपुर गांव निवासी व्यापारी रवि राठौर की ओर से आयोजित रात्रि जागरण का शुभारंभ चेयरमैन राहुल गुप्ता ने माता रानी की पूजा-अर्चना करने के बाद फीता काटकर किया। इसके बाद बाहर से आए कलाकारों ने माता रानी के भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। जागरण में ...लाल-लाल चुनरी सितारों वाली समेत माता रानी के भक्ति गीतों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूमने लगे। भक्ति गीतों और जयकारों से मंदिर परिसर का माहौल भक्तिमय हो गया। देर रात तक श्रद्धालु माता रानी की भक्ति म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.