Kannauj News: लापरवाही पर कार्रवाई तय, राशन से लेकर आवास तक मांगा जवाब
कन्नौज, अगस्त 7 -- Kannauj News: कन्नौज। ग्राम मित्रसेनपुर में आयोजित ग्राम चौपाल में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्रामीणों की शिकायतें सुनने के बाद उन्होंने कई मामलों में मौके पर ही सख्त निर्देश जारी किए और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने को कहा। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने राशन वितरण में देरी और अनियमितता की शिकायत की, जिस पर डीएम ने संबंधित कोटेदारों को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि सभी पात्र लाभार्थियों को समय से और निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायत सही मिलने पर कठोर कार्रवाई होगी। ग्राम चौपाल में लेखपाल के अनुपस्थित मिलने पर जिलाधिकारी ने गहरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.