Kannauj News: लाठी से सिर पर कई वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट
कन्नौज, अक्टूबर 22 -- Kannauj News: इंदरगढ़, संवाददाता। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के लाख गांव में खेत पर घास काटने गई 50 वर्षीय पत्नी की बुधवार को उनके पति ने लाठी से सिर पर कई वार कर हत्या कर दी। इसके बाद शव खेत में छोड़कर चला गया। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति रातभर इधर-उधर भटकता रहा। करीब 24 घंटे बाद गुरुवार सुबह खेत में शव मिलने से घटना का पता चला। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट लगने से मौत की बात सामने आई है। साथ ही शरीर पर अन्य जगहों पर भी चोट के निशान मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, लाख गांव निवासी रामवीर सक्सेना बुधवार सुबह पत्नी राधा देवी के साथ खेत पर घास काटने गया था। इसी दौरान उसने लकड़ी की लाठी से राधा के सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.