कन्नौज, जुलाई 7 -- Kannauj News: छिबरामऊ। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे 33 केवीए विद्युत लाइन में अचानक फाल्ट आने से सौरिख और सकरावा विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े सैकड़ों गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। देर शाम तक भी फाल्ट ठीक नहीं हो सका, जिससे हजारों उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी के बीच भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक बिजली गुल रहने से घरों में लगे इनवर्टर जवाब दे गए, पेयजल संकट गहरा गया और दैनिक कार्य भी प्रभावित रहे। ग्रामीणों का कहना है कि छिबरामऊ से होकर सौरिख और सकरावा उपकेंद्रों को जोडऩे वाली करीब 65 वर्ष पुरानी 33 केवीए लाइन पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। यह भी पढ़ें- Deoria News: आधी रात बंद हो गई पांडेयचक उपकेंद्र की आपूर्ति भीषण गर्मी और बढ़ते लोड के कारण इस लाइन में आए दिन फाल्ट होते रहते हैं, जिससे बिजली आपूर्ति बा...