Kannauj News: लाइनमैन पर हमले की तीन दिन बाद लिखी गई रिपोर्ट
कन्नौज, सितम्बर 5 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। बिजली लाइन ठीक कर लौट रहे संविदा लाइनमैन पर तमंचा तानकर किए गए हमले का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि पीड़ित ने घटना के दिन ही, यानी 2 सितंबर को तहरीर दे दी थी, लेकिन पुलिस ने पूरे तीन दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के नगला मक्क गांव निवासी संविदा लाइनमैन पुष्पेंद्र राजपूत 2 सितंबर को अपने साथियों के साथ तरींद गांव में बिजली लाइन ठीक करने गया था। काम खत्म कर लौटते समय भागलपुर गांव के पास नगला चौधरी गांव निवासी हिमांशु पुत्र गोरेलाल अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ तमंचा लेकर आ धमका। आते ही गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि उसने उसी दिन थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दे दी थी, लेकिन तीन दिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.